फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten women doing good work in various fields honored

Sonebhadra News: विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली दस महिलाएं सम्मानित

Fri, 29 Nov 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ten women doing good work in various fields honored
सोनभद्र। मिशन शक्ति-5 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने महिलाओं को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र दिया। समाज के लिए उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

शिक्षा, खेलकूद, उद्यम, समाजसेवा, चिकित्सा व कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मान के लिए चुना गया था। सुमंगला को खेल क्षेत्र में, अनीता गुप्ता को योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में, मीनाक्षी को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए सम्म्मानित किया गया। प्रतिभा कानोडिया, रंजना अग्रवाल, अंकिता केजरीवाल, चित्रा जालान को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में काम करने के लिए सम्म्मानित किया गया। डाॅ. अनुपमा सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में, सरिता श्रीवास्तव को शिक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में, संगीता श्रीवास्तव को महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने एवं सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि समाज में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में वह आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि नारी शक्ति ही सभ्यता की पहचान है और नारी सशक्तीकरण हम सबका दायित्व है। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, एएसपी कालू सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, दीपिका सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed