{"_id":"61dc7427995ade04d05adb6b","slug":"ten-new-corona-infected-including-ddo-sonbhadra-news-vns632867598","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में डीडीओ समेत दस नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में डीडीओ समेत दस नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोन क्षेत्र के नेरुइआदामर में कोविड से युवक की मौत की जानाकरी लेते डीएम टीके शिबू।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बरकरार है। सोमवार को डीडीओ समेत कोरोना के दस नए मरीज मिले हैं। सर्वाधिक सात मरीज म्योरपुर ब्लाक के हैं, जबकि राबर्ट्सगंज के दो और एक मरीज बभनी ब्लाक का है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 96 पहुंच गई है। अब तक एक मरीज की मौत हुई है।
डीडीओ ने प्रारंभिक लक्षण दिखने पर आरटी-पीसीआर जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसके अलावा म्योरपुर ब्लाक में हिंडाल्को कॉलोनी निवासी एक युवा चिकित्सक व पत्नी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। चिकित्सक ने लक्षण दिखने पर जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट आने के बाद पत्नी का सैंपल लिया गया। दोनों संक्रमित पाए गए। हिंडाल्को कॉलोनी निवासी तीन अन्य मरीजों सहित शक्तिनगर की विद्युत विहार कॉलोनी, रेणुसागर के में नए मरीज पाए गए हैं। बभनी में फील्ड वर्कर और एक राबर्ट्सगंज का एक युवक संक्रमित मिला है।
कोरोना से मृत युवक के घर पहुंचे डीएम
कोरोना से युवक की मौत के बाद डीएम टीके शिबू ने सोमवार को नेरुइआदामर गांव पहुंचकर बचाव कार्यक्रमों का हाल जाना। मृतक के परिजनों से पूछताछ की और उन्हें बचाव के जरुरी निर्देशों का पालन करने को कहा। पूरे गांव को सैनिटाइज व साफ-सफाई कराने और 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी का टीका लगवाने की सलाह दी। इंजेक्शन से वंचित लोगों को खाद्यान्न न देने को कहा। आशा और लेखपाल को फटकार लगाते हुए ऐसे लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए, जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है। इस मौके पर बीडीओ कोन मु. तारिक, चिकित्साधिकारी डॉ. उदय नारायण, प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव आदि मौजूद रहे।