फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ten bighas of paddy kept in the barn got burnt

Sonebhadra News: खलिहान में रखे दस बीघे धान के बोझ जले

Fri, 29 Nov 2024 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ten bighas of paddy kept in the barn got burnt
कोन। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा में शुक्रवार को धान की थ्रेसिंग करते समय निकली चिंगारी से खलिहान में आग लग गई। इससे दस बीघे की धान के बोझ जल गए। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

रोरवा निवासी किसान संपूर्णानंद गुप्ता व प्रतीक गुप्ता का परिवार खेती पर निर्भर है। दस बीघे धान की फसल तैयार होने पर उसे कटवा कर खलिहान में रखा गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद थ्रेसिंग शुरू हुई। इससे निकली चिंगारी से पास में रखे धान के बोझ में आग लग गई। धुआं देखते ही ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते खलिहान में रखा लगभग दस बीघे का धान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने किसान को मुआवजा दिलाने और कोन में फायर ब्रिगेड के वाहन का ठहराव कराने की मांग की है।
विज्ञापन


दो घंटे बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड का वाहन
कोन से काफी दूरी चोपन में फायर ब्रिगेड का वाहन होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। लंबी दूरी के साथ ही सड़क की बदहाली भी देरी का कारण रही। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों का मानना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहीं कोन में होती तो शायद इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed