फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tempo filled with tourists overturns, innocent child dies

Sonebhadra News: दर्शनार्थियों से भरा टेंपो पलटा, मासूम की मौत

Tue, 12 Mar 2024 10:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
Tempo filled with tourists overturns, innocent child dies
कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार स्थित उमामहेश्वर मंदिर जा रहे दर्शनार्थियों से भरा टेंपो विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। एक ही परिवार के छह सदस्याें सहित कुल आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

डीबर गांव निवासी कुछ लोग एक टेंपो में सवार होकर सोमवार को घाेरावल क्षेत्र के शिवद्वार स्थित उमामहेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। वे मंदिर से कुछ दूर पहले स्थित भगाही गांव में पहुंचे थे कि मंदिर की ओर से आ रहे बाइक सवार मुसहा गांव निवासी संदीप से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो सवार एक ही परिवार के सात सदस्याें समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी घोरावल में पहुंचाया। वहां छह माह के मासूम की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायलों में डीबर गांव निवासी नरायन यादव, उनकी पत्नी अमरावती, प्रभा, अंजनी देवी, मन्ना देवी, युवक अखिलेश, उसकी बहन सरस्वती घायल हो गये। घटना में चालक ओमप्रकाश यादव भी घायल हाे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed