फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tempo collides with divider and overturns on student, death

Sonebhadra News: डिवाइडर से टकराकर छात्रा के ऊपर पलटा टेंपो, मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tempo collides with divider and overturns on student, death
मधुपुर (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मधुपुर कस्बे में मंगलवार को सड़क हादसे में कक्षा-एक की छात्रा की मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्ची सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान टेंपो की चपेट में आ गई। अनियंत्रित टेंपो डिवाइडर से टकराकर मासूम के ऊपर पलट गया। शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। काफी देर तक शव को एंबुलेंस से उतरने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

मधुपुर कस्बा निवासी महेश चौरसिया की पुत्री सुनैना (6) तालाब गली में संचालित एक निजी विद्यालय में कक्षा-एक की छात्रा थी। मंगलवार की दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद सुनैना घर जाने के लिए गली से निकलकर अचानक हाईवे पर आ गई। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे टेंपो चालक ने अचानक बच्चों को देख टेंपो मोड़ना चाहा तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। टेंपो के नीचे दबने से छात्रा गंभीर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टेंपो को भी कब्जे में ले लिया। उधर, जिला अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले में स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को एंबुलेंस से उतारने से इन्कार कर दिया। वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने के बाद माने। परिजनों का कहना था कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बिना किसी जिम्मेदार व्यक्ति को सड़क पर खड़ा किए बच्चों को छोड़ दिया गया, जिससे वह सीधे हाईवे पर आ गए। प्रबंधन की ओर से कोई सतर्कता नहीं बरती गई, जिस कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed