फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager's body found 800 meters away from home, suspicion of murder

Sonebhadra News: घर से 800 मीटर दूर मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Tue, 28 Jan 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found 800 meters away from home, suspicion of murder
बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर गांव में मंगलवार की सुबह घर से 800 मीटर दूर खेत के पास 15 वर्षीय किशोर का शव मिला। उसके गले पर रस्सी से बना गहरा निशान था। किशोर रात में अपने घर से निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शव कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। डोडहर गांव के बेलहवा टोला निवासी श्यामलाल अपने घर से करीब 800 मीटर दूरी पर नया मकान बनवा रहा है। इसकी देखभाल के लिए वह रोजाना रात में वहीं सोता था।
विज्ञापन

सोमवार की रात उसका पुत्र राजू (15) निर्माणाधीन मकान पर सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक राजू घर नहीं आया तो पिता श्यामलाल उसे जगाने पहुंचा। वहां बिस्तर पर राजू को न पाकर आसपास ढूंढने लगे। पास में ही स्थित टिनशेड के एक कमरे में पहुंचा तो वहां जमीन पर राजू मृत हाल में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके गर्दन पर गहरे नीले रंग का निशान था। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे बीजपुर एसओ अखिलेश मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीओ ने कहा कि किशोर के गले पर निशान मिला है। उसकी मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा। हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed