फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager's death case caught fire, accused of murder

किशोर की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, हत्या का आरोप

Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teenager's death case caught fire, accused of murder
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में कुछ दिन पूर्व संदिग्ध हाल में एक किशोर की हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक की मां ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गौरीशंकर बरहदा गांव निवासी रानू ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की मृत्यु हो गई है। पति की मौत के बाद ससुरालवाले उसे परेशान करने लगे। इस वजह से वह बच्चों को लेकर अलग रहने लगी। उसका बेटा करण गिरी (17) एक दुकान पर मैनेजर था। उसे पता चला कि उसके दादा ने जमीन बुआ समेत अन्य लोगों के नाम कर दी है। तहसील से पता करने पर जमीन दान पत्र में दिए जाने की जानकारी हुई। उसके बाद 20 दिसंबर को संदिग्ध हाल में करण की मृत्यु हो गई। रानू ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या की गई है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है। कहा कि शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed