{"_id":"572a2bfd4f1c1bd6795cd5b5","slug":"teenager-dies-due-to-sky-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किशोर की मौत, पिता बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किशोर की मौत, पिता बेहोश
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Wed, 04 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल गांव में मंगलवार की शाम तेज आंधी के बाद आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आकर विनोद (13) की मौत हो गई जबकि उसके पिता कमला समेत दो लोग अचेत हो गए। तीनों जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। बुधवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। शाम करीब पौने पांच बजे चोपन विकास खंड क्षेत्र में अचानक मौसम का रुख बदला और आंधी चलने लगी। इसी बीच जुगैल जंगल में आसमान से गरज के साथ बिजली चमकने लगी। बारिश और बिजली से बचने के लिए जंगल में मवेशी चरा रहे और लकड़ी बीनने वाले पेड़ों का छांव ढूंढने लगे। इसी बीच बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से विनोद (13), छोटेलाल (36) झुलस कर गिर पड़े। जबकि बिजली के झटके से विनोद का पिता भी अचेत हो गया। इसी बीच गंभीर रूप से झुलसे विनोद ने दम तोड़ दिया। होश में आने पर झुलसे छोटेलाल और कमला विनोद के शव लेकर गांव में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संतोष यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था और वह कक्षा छह का छात्र था।