फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager dies due to drowning in canal, created chaos

नहर में डूबने से किशोर की मौत, मचा कोहराम

Sun, 14 Feb 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in canal, created chaos
नहर में डूबने से किशोर की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोरियांव गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोरियांव गांव स्थित संस्कृत महाविद्यालय के समीप शुक्रवार की देर शाम नहर में डूबने से 15 वर्षीय संदीप मौर्य की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिए।

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रेटी कला गांव निवासी सुखराम मौर्य के चार लड़के हैं। इनके पास एक बीघा जमीन है, जिसमें खेती करके और गो पालन करते है और दूध बेचकर अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। सुखराम ने बताया कि उनके चार लड़के प्रदीप कुमार, संदीप, दीपक और सुनील है। शुक्रवार की शाम को वह संदीप को दूध लेकर करीब तीन किलोमीटर दूर खडुई स्थित डेयरी पर दूध बेचने के लिए भेजे थे। दूध देकर लौटते समय वह अनियंत्रित होकर कूरा रजवाहा में गिर गया। नहर में पानी छोड़े जाने की वजह से वह डूब गया। नहर में डूबते हुए देखकर आस-पास के लोग किसी प्रकार से उसे नहर से बाहर निकाले और घरवालों को घटना की जानकारी दिए। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले जाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करके संदीप को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचाने पर वहां के डाक्टर ने संदीप को मृत लाया घोषित कर दिया। घरवाले शव लेकर घर आ गए और शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिए। इस संबंध में पन्नूगंज थाना प्रभारी भुवनेश्वर पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed