फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenage girl suffers burns after coming into contact with current from a trolley transformer.

Sonebhadra News: ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी

Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl suffers burns after coming into contact with current from a trolley transformer.
गोपीगंज पेट्रोल पंप के सामने शिव मंदीर पर लगा ट्राली ट्रांसफार्मर। संवाद
नगर के बस स्टैंड के समीप बिजली निगम की लापरवाही से एक किशोरी करंट की चपेट में आने से झुलस गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति सामान्य हुई। लोगों की सक्रियता से एक बड़ी घटना होने से बच गई। लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने शिव मंदिर पर 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर एक महीने पहले खराब हो गया था। बिजली निगम की ओर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका से ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर मंगा कर आपूर्ति सुचारू रूप से कराई गई। एक महीने से ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर से ही आपूर्ति हो रही है। बारिश के कारण ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर हाईवे के नाले के ऊपर खड़ा कर सप्लाई कराई जा रही है। मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली 14 वर्षीय मुस्कान अपने ननिहाल आजाद नगर रामलीला मैदान के पास रह रही है। मंगलवार को वह वहां से गुजर रही थी। ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बचाया। कुछ दिन पहले यहां एक और व्यक्ति भी करंट की चपेट में आ गया था।स्थानीय भोलानाथ यादव, बृजेश कुमार तिवारी, रमेश कुमार मोदनवाल, आनंद चौरसिया, पवन वर्मा ने बिजली निगम से जल्द नया ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने की मांग की। एसडीओ धीरज मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने के लिए वर्कशॉप को पत्र लिखा गया है। तकनीकी दिक्कत के कारण नहीं बदला जा रहा पा है। जल्द ही इसे बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed