फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   teen teemen karengee enechem ke saibar kraim

तीन टीमें करेंगी एनएचएम के साइबर क्राइम की जांच

Sun, 14 Feb 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
teen teemen karengee enechem ke saibar kraim
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चार खातों से बीते दिनों साइबर अपराधियों द्वारा 92.10 लाख रुपये उड़ाने के मामले की जांच अब तीन-तीन टीमें करेंगी। जल्द ही एसआइटी और अपर निदेशक स्वास्थ्य मिर्जापुर की टीम जिले में आएगी और सबंधित कर्मियों से पूछताछ करेगी। पता लगाया जाएगा कि आखिर चार-चार खातों को कैसे हैक किया गया और 92.10 लाख रुपये उड़ाए गए। कहीं इसमें कोई और मामला तो नहीं नहीं है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में काम करने वाले करीब 350 कर्मियों को वेतन भुगतान, मिशन की ओर से चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जांच के भुगतान के लिए चार अलग-अलग खाते हैं। 25 जनवरी को जब बैंक समाधान विवरण बनाया जा रहा था तो पता चला कि कुछ गलत भुगतान हुए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेकर जब स्टेटमेंट निकलवाया गया तो पता चला कि अक्तूबर से लेकर 20 जनवरी तक के बीच कुल 71 बार में पैसा निकाला गया है। कुल 20 खातों में पैसा गया है। जो भी धनराशि ट्रांसफर हुई है वह बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के खातों में गई है। इस मामले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल की तहरीर पर साइबर सेल मिर्जापुर में नौ फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ। तब से साइबर सेल तो जांच कर ही रही है एसआइटी भी जांच करेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नेम सिंह ने कहा कि मामला बड़ा है इस लिए सच्चाई सामने आनी चाहिए। इस मामले की जांच एसआइटी भी करेगी। उनकी टीम जल्द ही जिले में आने वाली है। इस तरह अपर निदेशक स्वास्थ्य द्वारा गठित एक टीम भी जांच करेगी। दो दिन पहले हुई बैठक में इसको लेकर चर्चा भी हो चुकी है। टीम द्वारा जो भी अभिलेख मांगा जाएगा उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed