{"_id":"5d3f3bde8ebc3e6cea176f98","slug":"team-of-indian-government-inquary-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns475602138","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभ्भा कांड: नौ सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभ्भा कांड: नौ सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। दो दिवसीय दौरे पर आई भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के पूर्व सचिव हरिश्चंद्र की अगुवाई में नौ सदस्यीय टीम सोमवार को उभ्भा पहुंची। टीम ने मृतकों के आश्रितों और घायलों से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों के साथ टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार की।
एक प्रशासनिक अधिकारी की मानें तो सोमवार की भोर में राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से त्रिवेणी ट्रेन मेें सवार होकर भारत जन विज्ञान समिति के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के पूर्व सचिव हरिश्चंद्र की अगुवाई में नौ सदस्यीय टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने उभ्भा गांव में अलग-अलग मृतकों के आश्रितों और घायलों से मुलाकात कर उनसे किस बात को लेकर प्रधान और उनके समर्थकों से विवाद हुआ और किन-किन लोगों ने गोली मारी आदि के बारे में उनसे जानकारी हासिल की। टीम को पीड़ितों ने बताया कि विवादित भूमि पर कब्जा करने से मना करने पर विपक्षीगणों ने हमला कर कर कइयों को मौत की नींद सुलाने के बाद फरार हो गए थे। कहा कि पूर्व में कई बार अधिकारियों को विवादित भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों के साथ टीम ने घटनास्थल पर भी पहुंच कर रिपोर्ट तैयार की। शाम को टीम वापस राबट्र्सगंज पहुंची। मंगलवार को टीम वापस लखनऊ चली जाएगी।