फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Team arrived due to fear of bird flu, sample investigation of dead crows sent to Bhopal

बर्ड फ्लू की आशंका पर डाला पहुंची टीम, मृत कौवों का सैंपल जांच को भेजा गया भोपाल

Thu, 07 Jan 2021 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Team arrived due to fear of bird flu, sample investigation of dead crows sent to Bhopal
डाला क्षेत्र में वर्ड फ्लू की जांच करने पहुँचे पशु चिकित्सक - फोटो : SONBHADRA
डाला। कौवों के मृत मिलने की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम ने बृहस्पतिवार को डाला पहुंचकर जांच की। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए टीम ने मृत कौवों का सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि कौवों की मौत कैसे हुई है इसका पता नहीं चल सका है। बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

डाला क्षेत्र के डाला चढ़ाई, चूड़ीगली, बारी, पुलिस चौकी परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास छह से अधिक कौवे मृत पाए जाने की सूचना बुधवार की देर शाम मिली थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए चोपन के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश की टीम को बृहस्पतिवार को मौके पर भेजा। टीम डाला में जिन क्षेत्र में कौवे के अचानक मरने की सूचना मिली थी, वहां पहुंचकर मृत कौवों का सैंपल लिया और उसे जांच के लिए भेजा। डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि ऐसी मृत्यु सर्दी ज्यादा बढ़ने की वजह से हो जाया करती है। अचानक कौवे एक या दो कर के नहीं मरते। उनकी संख्या ज्यादा होती है। इतना ही नहीं ऐसी क्रिया सभी पक्षियों में आने लगती है लेकिन यहां इस प्रकार के लक्षण नहीं मिल रहे हैं। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव का कहना है कि मृत कौवों का सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन

जांच के लिए बनाई गईं चार टीमें
सोनभद्र। बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग की तरफ से चार टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक पशु चिकित्साधिकारी, दो पशुधन प्रसार अधिकारी व दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल किए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सधिकारी डा. एके श्रीवास्तव के मुताबिक डाला के विभिन्न क्षेत्रों में हुई कौवों की मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आगे से कहीं भी इस तरह की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच करने के लिए चार रैपिड रेस्पांस टीमों का गठन किया गया है। टीम में शामिल सदस्यों को पशु-पक्षियों की मौत आदि की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने को कहा गया है। मृत मिलने वाले पशु-पक्षियों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही जांच के लिए नमूने भोपाल स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed