फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers took vows Ravinder Chaudhary

शिक्षकों ने भरी हुंकार

Tue, 20 Jan 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 20 Jan 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers took vows Ravinder Chaudhary
वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के बैनर तले धरना दे रहे शिक्षकों ने डीएम के माध्यम से सीएम को मांगपत्र सौंपा। मांगें पूर्ण न होने पर शिक्षकों ने वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रविंद्र बहादुर चौधरी ने दूरस्थ शिक्षाविधि के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर उत्तीर्ण द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों का समयसारिणी जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही फरवरी 2015 में सहायक अध्यापक पद समायोजित करने की पुरजोर मांग उठाई। कहा कि प्रथम चरण में शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बनने वालों को वेतन भुगतान कर इंटरमीडिएट बैच के शिक्षामित्रों का तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा समय से कराया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री प्रेम बहादुर यादव ने कहा कि जिले के 583 शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद समायोजन हुआ है, लेकिन अभी तक किसी को वेतन नहीं मिला है।

 इस मौके पर अनिल कुशावाहा, रविंद्र नाथ चौधरी, रामचंद्र यादव, मनोहर यादव, पवन कुमार सिंह, अरूण केसरी, विमलेश, श्रीनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed