फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers stage protest over delay in salary and arrears payment

Sonebhadra News: वेतन, एरियर भुगतान में देरी पर शिक्षकों ने दिया धरना

Wed, 28 Jan 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teachers stage protest over delay in salary and arrears payment
उरमौरा स्थित बीएसए कार्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। लंबित समस्याओं को लेकर धरना दिया। विभागीय अधिकारियों पर शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

धरने में प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि दिव्यांग शिक्षकों की अस्थाई रूप से अवरुद्ध वेतन वृद्धि, बीएसए की ओर से बहाली आदेश जारी किए जाने के बाद भी वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय से अब तक निर्धारित नहीं की जा सकी है। वहीं 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों का चयन वेतनमान आदेश जारी होने के बावजूद शत-प्रतिशत एवं ससमय निर्धारण नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि चयन वेतनमान प्राप्त शिक्षकों के अवशेष एरियर का भुगतान समय से नहीं हो रहा, जबकि एक दिन अथवा पूरे महीने की अस्थाई वेतन कटौती के मामलों में बीएसए कार्यालय से बहाली आदेश होने के बाद भी एरियर भुगतान में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। एरियर से संबंधित आवेदन मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से बिना कारण बताए स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। शिक्षक संघ ने कार्यालय में तैनात पटल सहायक व लेखाकारों पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा शिक्षकों की समस्याएं न तो सुनी जाती हैं और न ही समाधान किया जाता है, बल्कि कई बार अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
विज्ञापन

योगेश कुमार पांडेय ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से वित्त एवं लेखा अधिकारी (बेसिक) को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निस्तारण नहीं किया गया है। चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जिला संरक्षक जय प्रकाश राय, जिला महामंत्री हुकुम चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौबे, पूर्व माध्यमिक के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह, अनिल सिंह, अमित चौबे, राजेश जायसवाल, नवीन गुप्ता, चंद्रजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed