फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Taylor overturns in Marakundi valley, Khalasi dies

मारकुंडी घाटी में टेलर पलटा, खलासी की मौत

Thu, 23 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Taylor overturns in Marakundi valley, Khalasi dies
सलखन। मारकुंडी घाटी में बुधवार को ब्रेक फेल होने से दो टेलर पलट गया। दुर्घटना में एक टेलर के खलासी परविंदर सिंह (25) की मौत हो गई औरचालक गुरदीप सिंह (32) घायल हो गया। दूसरे टेलर के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए आवागन ठप हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही शव को कब्जे लेकर आवागमन को बहाल कराया। चालक और खलासी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले है। उधर दो अन्य सड़क हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब से टेलर प्लाई लोड कर झारखंड के देवघर जा रहा था। सुबह करीब दस बजे मारकुंडी घाटी में पुराने मार्ग के दूसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर टेलर पलट गया। कुछ ही देर बाद पीछे से जा रहा दूसरा टेलर भी पलट गया, जिसके कारण जाम की नौबत उत्पन्न हो गई। दुर्घटना में टेलर पर सवार खलासी परविंदर सिंह पुत्र देवेश सिंह निवासी रब्बो थाना मलौत जिला लुधियाना की मौत हो गई, जबकि उपरोक्त निवासी चालक गुरूदीप सिंह घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे फोर्स के साथ यातायात प्रभारी वागिश कुमार सिंह, गुर्मा चौकी इंचार्ज ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद वाहनों और प्लाई को किनारे करवा कर आवागमन बहाल कराया। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है। केकराही: सदर कोतवाली क्षेत्र के कठपुरवा गांव के समीप मंगलवार की शाम छह बजे बोलेरो के धक्के से बाइक सवार महिला समेत तीन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। रामगढ़: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में बुधवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से राहगीर इम्तियाज 26 निवासी वाराणसी घायल हो गया। इम्तियाज अपने ससुराल पुरानी बाजार रामगढ़ आया था और वापस अपने घर जाने के लिए पैदल आटो पकडने के लिए जा रहा था। पीएचसी तियरा में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed