फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tax money will not be allowed to go into the pockets

अफसरों की जेब में नहीं जाने देंगे टैक्स का पैसा : मुकुंद

Wed, 05 Apr 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Tax money will not be allowed to go into the pockets
सोनभद्र। प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए बुधवार को मिर्जापुर के रास्ते व्यापारिक स्वाभिमान यात्रा सोनभद्र पहुंचा। हिंदुआरी तिराहे पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा विवेकांनद प्रेक्षागृह पहुंची। जगह-जगह व्यापारियों ने यात्रा में शामिल नेताओं का फूल माला पहनाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि यह स्वाभिमान यात्रा पिछले 25 दिनों से चल रही है। यह यात्रा का पहचा चरण है, जो सहारनपुर से प्रारंभ हुआ है और छह अप्रैल को वाराणसी में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि हम सरकार को टैक्स देते हैं और आगे भी देंगे, लेकिन हमारा टैक्स सीधे सरकार के पास जाए न कि भ्रष्ट अधिकारियों की जेब में। व्यापारी अपने हक के लिए अब लड़ने के लिए तैयार हैं। प्रदेश अध्यक्ष युवा जितेंद्र कुमार सोनी ने भी व्यापारियों के हित में आगे लड़ाई जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह दिया गया और जनपद जनपद के जिला नगर क्षेत्र तहसील के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व चेयरमैन विजय जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, जिला उपाध्यक्ष संजय जयसवाल, जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, श्याम केसरी, अजय केसरी, नगर अध्यक्ष आनंद, नगर महामंत्री विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed