फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tara and Shubham will work as drone didi

Sonebhadra News: ड्रोन दीदी के रूप में काम करेंगी तारा और शुभम

Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tara and Shubham will work as drone didi
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ड्रोन दीदी एवं ड्रोन सहायक के चयन के लिए गठित कमेटी की बैठक ली। समूह की ड्रोन दीदी के रूप में आदर्श प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ करमा की कुमारी शुभम और नारी विकास महिला संकुल स्तरीय संघ दुद्धी की तारा देवी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
विज्ञापन

यह दोनों ड्रोन दीदी ड्रोन संचालन का कार्य करेंगी। उन्हें 8 से 10 हजार रुपये तक प्रति माह की आमदनी होगी। ड्रोन दीदी को ड्रोन संचालन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर लाइसेंस प्राप्त करना होगा। इफको की ओर से सब्सिडी पर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

ड्रोन के माध्यम से समूह की महिलाओं एवं अन्य किसानों के खेतों में नैनो यूरिया, डीएपी व दवा आदि का छिड़काव करेंगी। ड्रोन विधि के छिड़काव से किसानों के फसलों पर बेहतर असर होगा और उपज भी बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने चयनित ड्रोन दीदी से ड्रोन की देख-रेख करने की तरीके व किसानों के खेत तक ले जाने व ले आने के साधन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। एनआरएलएम की डीसी सरिता सिंह ने बताया कि आजीविका उप समिति की ओर से समय-समय पर ड्रोन सेवाओं और फीस प्राप्ति आदि का निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एलडीएम सलन बागे, परियोजना निदेशक आरएस मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed