{"_id":"58d958464f1c1b477763e5b1","slug":"tank-made-under-the-seat-for-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के लिए सीट के नीचे बना दिया टैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के लिए सीट के नीचे बना दिया टैंक
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीट के नीचे कुछ इस तरह से टैंक बना की जा रही डीजल चोरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जांचल में डीजल चोरी के एक और नायाब तरीके का भंडाफोड़ हुआ है। रविवार की रात नौ बजे पुलिस ने डीजल चोरी की शिकायत पर एक बोलेरो को कब्जे में लेकिर जांच की तो सीट के नीचे डीजल का टैंक बना पाया गया। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया।
एनसीएल की खड़िया कोयला परियोजना से आए दिन डीजल चोरी की वारदात प्रोजेक्ट के सुरक्षा अधिकारियो के साथ पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। चोरों का गैंग कोयला खदान मे खड़ी उन बड़ी मशीनों और वाहनों को निशाना बनाते थे जो डीजल से संचालित होते थे। पुलिस के मुताबिक इस देखते हुए मुखबिरों को लगाया गया था।
रविवार रात सूचना मिली कि चोरों का एक गैंग बोलेरो जीप से डीजल चोरी करता है और उसी में डीजल टैंक बना रखा। यह भी पता चला कि गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन के पास मौजूद चिल्काडांड गांव जाने वाले मार्ग से डीजल लेकर निकलने वाले हैं। इसी के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन के साथ आरोपियों को मय माल गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी बोलेरो की बीच वाली सीट को टैंक बनवा दिए था। टैंक की क्षमता दो सौ लीटर से अधिक है। इस तरह समूह के सदस्य प्रतिदिन कई चक्कर डीजल प्रोजेक्ट से बाहर कर लेते थे। पुलिस के मुताबिक मनीष कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, राहुल राय से पूछताछ के बाद सोमवार को चालान कर दिया गया।