फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Taking shelter in house mixed into the food of the family the house cleaned after unconsciousness sonbhadra up

यूपी: घर में शरण लेकर परिवार के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, बेहोशी के बाद किया घर साफ

Wed, 03 Feb 2021 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Feb 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Taking shelter in house mixed into the food of the family the house cleaned after unconsciousness sonbhadra up
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के ओबरा थानां क्षेत्र के बिल्ली जंक्शन के सामने स्थित इलाके में अनजान व्यक्तियों को शरण देना और साथ में भोजन करना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। अनजान व्यक्तियों ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे शरण देने वाले परिवार के सात लोग अचेत हो गए।

विज्ञापन


बुधवार को सभी को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, रात में अनजान दोनों व्यक्ति घर में चोरी कर फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मैहर मध्य प्रदेश निवासी मोहन बंशल रेलवे स्टेशन के पास अपने परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मोहन और उनके परिवार के लोग खनन क्षेत्र में मजदूरी का काम कर जीवकोपार्जन करते हैं। मंगलवार की शाम करीब छह बजे दो अनजान व्यक्ति उनके घर आए और अपने आपको व्यापारी बता रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ट्रेन पकड़ने की बात कही। इसके बाद उन्होंने भूख लगने की बात कहते हुए खाना बनाया और घर वालों सहित पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को भी खिलाया। खाना खाने के बाद रात में सभी अचेत हो गए। बंशल परिवार के लोग सुबह नहीं जगे तो पड़ोसियों ने जगाने का प्रयास किया।

कोई गतिविधि न होने पर आनन फानन में बुधवार की सुबह सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए। यहां सुनीता(45), मनु(17) और खुशबू(14) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मोहन बंसल(50), ज्योति कुमारी(18), टीरु उर्फ सत्येंद्र(30) और पड़ोसी उपेंद्र(22) का इलाज चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

अनजान व्यक्ति घर का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद, क्षेत्राधिकारी भाष्कर वर्मा, ओबरा थाना प्रभारी शैलेश राय ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed