{"_id":"6d11cef3da33ace337a0275e841eda25","slug":"sweepers-suspended-two-notices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी निलंबित, दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी निलंबित, दो को नोटिस
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिले के आठ ब्लाकों में बुधवार को जन कल्याण शिविर लगाया गया। डीएम डीके सिंह ने नक्सल प्रभावित, सरईगाढ़ गांव में जन कल्याण शिविर का जायजा लिया।
दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक सप्ताह के भीतर सप्लाई इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम भेजकर नया राशन कार्ड बनवाए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को खुली बैठक कराने और तीन साल के कार्यों का संपूर्ण ब्योरा ग्रामीणों को देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान पीडी जेपी पांडेय, अमर पाल गिरि, ग्राम प्रधान शांति देवी मौजूद रही। बभनी प्रतिनिधि के मुताबिक डीपीआरओ एमपी द्विवेदी ने अरझट गांव में जन कल्याण शिविर का जायजा लिया। लौटते समय बचरा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर सफाईकर्मी बशिष्ठ नारायण गिरी को निलंबित कर दिया। इसके अलावा देवरिहवां के सफाईकर्मी राजेंद्र प्रसाद और सेमरिया के सफाईकर्मी अनिस खां को कारण बताओ नोटिसजारी किया।
केकराही प्रतिनिधि के मुताबिक राबर्ट्सगंज ब्लाक के पापी, पटेहरा, करकी और भरूहां गांव में जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया। इसी प्रकार से घोरावल के खरूआंव, कनेटी, सतौंहां और विसुंधरी में, चतरा के सेंहुआ और बिरधी में, नगवां के सरईगाढ़ और खलियारी में, चोपन के बरदिया और कोटा में, दुद्धी के हथवानी और दुम्हांन में, बभनी के अरझट और जिगनहवा में तथा म्योरपुर के सेंदूर और कुलडोमरी में जन कल्याण शिविर लगाया गया।