फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   suspended

सहायक वैज्ञानिक अधिकारी निलंबित

Fri, 14 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
suspended
सोनभद्र। गोरखपुर सांसद रविकिशन शुक्ला के पत्र और मिर्जापुर के उद्यमी तेजस श्रीवास्तव की शिकायत पर जिले में तैनात राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डा. सुरेश चंद्र शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष जेपीएस राठौर और सदस्य सचिव आशीष तिवारी की तरफ से यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई। प्रकरण की जांच मुख्य पर्यावरण अधिकारी निशी कुमार चौहान को सौंपी गई है। शिकायत में आरोप लगाया है कि वह भ्रष्टाचार पूर्ण कार्यों को बढ़ावा देते हुए उद्यमियों के मानसिक शोषण में लगे हुए हैं। शिकायती पत्र के साथ चार रिकार्डेड आडियो क्लिप्स भी उपलब्ध कराई गई। इसके आधार पर उनकी कार्यप्रणाली को विभागीय छवि धूमिल करने की पाई गई। वहीं इसे कदाचार का मामला पाते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अविध में सुरेश चंद्र शुक्ला राज्य प्रदूषण बोर्ड के लखनऊ स्थित मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed