फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Survey of new houses started, facilities will increase

Sonebhadra News: नए मकानों का सर्वे शुरू, बढ़ेगी सुविधाएं

Tue, 04 Jul 2023 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Survey of new houses started, facilities will increase
सोनभद्र। नगर पालिका प्रशासन सोनभद्र की ओर से आय बढ़ाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। नगरीय इलाके में बने नए मकानों का सर्वे कराया जाएगा। कई वार्ड में सर्वे शुरू भी हो गया है। पूर्व में वार्डवार शुरू किया गया, मगर सर्वे निकाय चुनाव के चलते बाधित हो गया था। अब दोबारा नए सिरे से सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से गृहकर एवं जलकर मूल्य लगाया जाएगा। इससे निकाय के आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका परिषद सोनभद्र की लगभग सभी वार्डों की भौगोलिक स्थिति बदल गई है। पहले की तुलना में वार्डों की आबादी भी बढ़ गई है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से पुराने नगरीय क्षेत्र एवं विस्तारित क्षेत्रों में सुविधा मुहैया कराने के लिए कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में वार्डों का नए सिरे से डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि कौन से वार्ड में कितने आवास हैं। उस वार्ड की आबादी सहित अन्य जानकारी संकलित की जाएगी। इससे नगर में विकास कार्य कराने में सहूलियत होगी। सभी 25 वार्डों में सर्वे होने के बाद कर वसूली का दायरा भी बढ़ेगा। सर्वे से यह पता चल जाएगा कि नगर में कितने व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं और कितने रिहायशी आवास हैं। इसके बाद गृहकर वसूली का दायरा बढ़ाया जा सकता है। नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक अभी नगर में करीब छह हजार उपभोक्ता ही गृहकर देते हैं। सर्वे के बाद इनकी संख्या में इजाफा हो सकता हैं।
विज्ञापन

-----
वर्जन:
नगर में डोर टू डोर सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे सभी 25 वार्डों में कराया जा रहा है। निकाय चुनाव के चलते सर्वे बंद हो गया था। एक वार्ड में कितने आवास हैं, आबादी सहित ब्योरा तैयार कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। - विजय कुमार यादव, ईओ- नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed