{"_id":"611e7ff18ebc3e79cb724913","slug":"survey-of-household-started-with-drone-camera-in-churk-sonbhadra-news-vns606846677","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुर्क में ड्रोन कैमरे से शुरू घरौनी का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुर्क में ड्रोन कैमरे से शुरू घरौनी का सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्क। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों के स्वामित्व संबंधी अभिलेख तैयार करने के लिए ड्रोन कैमरे से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद ग्रामीणों को उनके मकान की घरौनी का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
चुर्क क्षेत्र में बृहस्पतिवार को इस अभियान के तहत बिजरी, हरहुआ बिजरी दुबान, बिजरी पटखान, बहुअरा, अतरौली खुर्द, कुसहा, अरौली और चुर्क में ड्रोन कैमरे से सर्वे किया गया। सर्वे पूरा होने के बाद डाटा तैयार कर अफसरों को भेजा जाएगा। क्षेत्रीय लेखपाल संजय सिंह ने बताया कि सर्वे के तहत यह पता लगाया जाएगा कि किस ग्रामीण का मकान कितने क्षेत्रफल में बना है। इसका सीमांकन कराने के बाद ग्रामीणों को घरौनी दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों को हैसियत प्रमाण पत्र के साथ ही लोन आदि लेने में आसानी होगी। तहसीलदार राबर्ट्सगंज ने बताया कि श्रेणी छह (दो) की जमीन का सर्वे करने के बाद खसरा-खतौनी की तर्ज पर ग्रामीणों के घरों के क्षेत्रफल के आधार पर उन्हें घरौनी दी जाएगी। अभियान के प्रथम चरण में कई गांवों का ड्रोन से सर्वे कराया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल संजय सिंह बिजरी प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह और ड्रोन सर्वे टीम के अलावा गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।