{"_id":"ee534aefb7e5a824bf9d67a74147b3a3","slug":"supervisor-suspended-operations-on-contractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर निलंबित, ठेकेदार पर कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजर निलंबित, ठेकेदार पर कार्रवाई
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 18 Dec 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार ने गुरुवार को अस्पताल, सड़क, विद्यालय और लोहिया गांव सिद्धीकला का निरीक्षण किया। जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी।
धान खरीद ठीक न होने पर किसान सेवा सहकारी संघ के सुपरवाइजर को निलंबित करने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने पहले किसान सेवा सहकारी संघ केकराही का जायजा लिया।
यहां धान की खरीद ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर की। किसानों की सुविधा भी सही नहीं मिली। इस पर उन्होेंने संबंधित अधिकारी को संघ के सुपरवाइजर महावीर प्रसाद मिश्रा को निलंबित करने का निर्देश दिया।
फिर वे निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां बरामदे की दीवार ऊपर से नीचे तक फटी देख भड़क गए। अन्य कार्य भी गुणवत्ता के विपरीत पाए जाने पर उन्होंने निर्माण कार्य की जांच मंडलीय तकनीकी टीम से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के किसी भी अभियंता या प्रोजेक्ट मैनेजर के उपस्थित न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से पत्राचार करने का निर्देश दिया।
उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, दवा भंडारण, आशा, एएनएम मीटिंग और रोगी कल्याण समिति के रजिस्टरों को मंगाकर जांच की।
प्राथमिक विद्यालय केकराही पहुंचकर आयुक्त ने सफाई, शुद्ध पेयजल, एमडीएम और भोजनालय शेड का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बनौरा से महुआरी संपर्क मार्ग के निर्माण का निरीक्षण किया।
यहां निर्माण कार्य में बडे़ पैमाने पर खामियां पाई गईं। डीएम ने सड़क को तकनीकी टीम से खोदवाकर देखा। तारकोल भी ठीक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
आयुक्त ने खराब काम करा रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया और इस मार्ग पर निर्माण कार्य का नए सिरे से जांच कराने का भी निर्देश दिया।
यहां निरीक्षण के बाद आयुक्त का काफिला डा. राममनोहर लोहिया समग्र विकास गांव सिद्धीकला पहुंचा। यहां उन्हाेंने पहले गांव में विकास कार्यों का जायजा लिया और जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि गांव में हुए कार्यों के निरीक्षण के दौरान कमियां पाये जाने पर संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीडीओ महेंद्र सिंह को जन कल्याणकारी और विकासपरक कार्यक्रमों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।