{"_id":"6766693444bc194caa089cc8","slug":"suddenly-there-was-a-loud-noise-people-were-worried-trucks-collided-violently-on-the-national-highway-two-t-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : अचनाक हुई तेज आवाज, जनता हुई हलकान, नेशनल हाईवे पर ट्रकों की जोरदार टक्कर, दो ट्रक चालक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : अचनाक हुई तेज आवाज, जनता हुई हलकान, नेशनल हाईवे पर ट्रकों की जोरदार टक्कर, दो ट्रक चालक हुए घायल
Sat, 21 Dec 2024 12:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:37 PM IST
सार
नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर में दो ट्रक चालक बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से जाम के हालात बने और बाद में यातायात सुचारू कराया गया। बताते चलें कि टक्कर से अचानक तेज आवाज हुई और ग्रामीण सहम गए। मौके पर पहुंचे तो ड्राइवर को निकालकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
दो ट्रकों की भिड़ंत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दुद्धी स्थित बिडर गांव के पास लौआ नदी स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर के समीप शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे नेशनल हाईवे 39 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रकों को सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने ट्रकों को हटाकर धीरे-धीरे यातायात बहाल किया। दोनों चालकों की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस हादसे से नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था, लेकिन प्रशासन के प्रयासों से स्थिति नियंत्रण में लाई गई।
विज्ञापन