फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students made aware about road safety

सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

Thu, 18 Feb 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Students made aware about road safety
राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में यातायात रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण करते एआरटीओ अ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि रहे एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चित्रकला, क्विज और लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र व प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. आरती सिंह, पीटीओ संदीप अस्थाना के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन चंदा यादव ने किया।

राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण करते एआरटीओ अनिल मिश्?

राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण करते एआरटीओ अनिल मिश्?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed