{"_id":"66ab78755f0101d86609e88e","slug":"student-jumps-into-obra-dam-in-sonbhadra-sent-message-to-family-member-distraught-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: ओबरा डैम में छात्रा ने लगाई छलांग, घर वालों को भेजा था मैसेज; परिजन बदहवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: ओबरा डैम में छात्रा ने लगाई छलांग, घर वालों को भेजा था मैसेज; परिजन बदहवास
Thu, 01 Aug 2024 05:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:29 PM IST
सार
Sonbhadra News: ओबरा डैम में छात्रा के कूदने की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। थोड़ी देर में परिजन भी भागे-भागे आए। छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इस पर पुलिस अभी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
खौफनाक घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के ओबरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओबरा डैम से गुरुवार की दोपहर बीएससी की छात्रा ने छलांग लगा दी। घटना से पहले उसने अपने मोबाइल से परिजनों को मैसेज भी किया है। इसके बाद पहले मोबाइल बांध में फेंका और फिर खुद छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई है। देर शाम तक छात्रा का पता नहीं चल पाया था। परिजन अभी घटना के कारणों के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
डाला निवासी चंद्रेश चौबे की बेटी श्रेया (20) ओबरा पीजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार की दोपहर वह अपनी स्कूटी से ओबरा बांध पहुंची। बांध के प्रवेश गेट के पास स्कूटी खड़ी कर अंदर गई। इसके बाद मोबाइल से घर वालों को मैसेज भेजा।
विज्ञापन
परिजन कुछ समझते तब तक, उसने बांध से छलांग लगा दी। भागते हुए वह घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजने का किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को खोजबीन के लिए बुलाया।