{"_id":"6172fe45bb429427022383b3","slug":"student-dies-after-being-crushed-by-a-bulker-sonbhadra-news-vns6187089142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्कर से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्कर से कुचलकर छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश (सिंगरौली) के जियावन थाना स्थित खोभा-सहुआर एनएच-39 मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार कक्षा नौवीं के छात्र को बल्कर वाहन ने रौंद दिया। हादसे में 14 वर्षीय छात्र नीरज प्रजापति निवासी हर्रा चंदेल की मौत हो गई। हादसा स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाते वक्त शुक्रवार की शाम करीब साढ़े बजे के बाद हुआ। हादसे से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
ग्राम हर्रा चंदेल निवासी नीरज कुमार प्रजापति शासकीय मॉडल स्कूल देवसर से अध्ययनरत था। अवकाश होने के बाद शुक्रवार की शाम साइकिल से वह घर जा रहा था। इसी बीच सीधी-सिंगरौली निर्माणाधीन एनएच-19 सहुआर मोड़ खोभा में अनियंत्रित बल्कर ने नीरज को कुचल दिया। नीरज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक डीएम, एसपी मौके पर नहीं आएंगे तब तक सड़क जाम रहेगी। इसका नेतृत्व क्षेत्र के घनश्याम पाठक कर रहे हैं। घटना के बाद बल्कर चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास भी किया लेकिन घेरेेबंदी देेेखकर वह वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।