फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Struck by lightning, three people were killed

बिजली ने बरपाया कहर तीन लोगों की गई जान

Tue, 07 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Tue, 07 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Struck by lightning, three people were killed
बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र के क्यामपुर में आग लगने से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
सोनांचल में सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे आंधी आने से जगह-जगह छप्पर और टिनशेड उड़ गए। गरज-चमक के साथ मामूली बारिश हुई और कई जगह बिजली भी गिरी। बिजली की चपेट में आने से एक युवक, एक किशोरी और एक महिला की मौत हो गई। कई मवेशियों को भी जान गंवानी पड़ी।  
विज्ञापन



 सलखन गांव में सवा तीन बजे के करीब बारिश के दौरान बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर बिचवा टोला निवासी मुन्ना (32) समेत दो लोग झुलस गए। मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कोन थाना क्षेत्र के निगाई गांव में सोमवार की शाम करीब पांच बजे बिजली गिरने एक किशोरी की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मिश्री गांव निवासी आशा (15) पुत्री सुमेर के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आशा अपने बुआ के घर निगाई गई थी।
विज्ञापन



मधुपुर के गौरही में भी बिजली की चपेट में आकर रामसूरत की एक भैंस, एक गाय समेत पांच मवेशी मारे गए। आंधी के चलते तकिया गेट पर स्थित रौप कुमार की चाय-पान की गुमटी गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुकापार स्थित परसोई ग्राम पंचायत में सोमवार की शाम बिजली गिरने से (45) पत्नी राम गुलाब खरवार की की मौत हो गई। वह गांव के ही खैराही टोला के एक घर में थी।


भीषण गर्मी और उसम भरे मौसम में बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली लेकिन आंधी ने जगह-जगह तबाही बरपाई है। बाग में पकने की कगार पहुंच गए आम भी बड़ी संख्या में गिरकर बरबाद हो गए हैं। जगह-जगह टिन शेड और छप्पर उड़ने से  क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। विद्युत वितरण व्यवस्था भी छिन्न-भिन्न हो गई है। कई जगह तार टूटने और लाइनों पर पेड़ों की डालियां अटक जाने से आपूर्ति बाधित हुई, जिसे देर शाम तक दुरुस्त किया जा सका।



शहर के कई इलाकों में जलभराव की भी समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। अभी नालियों की सफाई नहींे की गई है, जिसके चलते जगह-जगह पानी भर गया था। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। देर शाम तक ऐसी ही सि्थति बनी रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed