फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strict action will be taken against illegal mining and transportation: SDM

अवैध खनन और परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम

Wed, 21 May 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against illegal mining and transportation: SDM
दुद्धी तहसील क्षेत्र के शक्तिनगर, अनपरा, हाथीनाला सहित अन्य मार्गों पर अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसडीएम निखिल यादव ने अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील कार्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि शासन के निर्देश पर अवैध खनन व परिवहन पर रोकथाम के लिए सक्रियता बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से अवैध परिवहन पर प्रशासन ने कई वाहन सीज किए हैं।
विज्ञापन

राजस्व, परिवहन और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई कराई जा रही है। वाहनों को सीज करने के साथ ही जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन क्षेत्र में किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो उसकी सीमांकन की कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। फर्जी परमिट मिलने पर भी सख्त कार्रवाई होगी।


नगर पंचायत कर्मचारियों को दिए निर्देश

दुद्धी तहसील क्षेत्र के सभी नगर निकायों के ईओ व अन्य कर्मचारियों के साथ एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने बैठक की। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के तहत नगर में होने वाली जन समस्याओं को लेकर सुनवाई की जाएगी। नगर पंचायत क्षेत्र में नाली जाम, जलापूर्ति, साफ-सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डेढ़ माह तक यह अभियान चलेगा। इस दौरान नगर के लोग एसडीएम से मिलकर अपनी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed