{"_id":"6a0caec05d2d001e9b0f9fb4","slug":"strengthen-nationalism-to-combat-terrorism-and-infiltration-meena-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-146710-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद, घुसपैठ से निपटने के लिए राष्ट्रवाद को करें मजबूत : मीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद, घुसपैठ से निपटने के लिए राष्ट्रवाद को करें मजबूत : मीना
रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में भाजपा की ओर से जिला प्रशिक्षण वर्ग में मंचासीन अतिथिगण। स्रोत
- फोटो : एसएसबी मुख्यालय में मिलेट्स मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण करती संदीक्षा अध्यक्ष।
Link Copied
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन 11वें सत्र के साथ संपन्न हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि मीना चौबे और विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मीना चौबे ने कहा कि देश के सामने बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा को लेकर अनेक चुनौतियां हैं। आतंकवाद, घुसपैठ, फेक करेंसी, ड्रग्स, नक्सलवाद, सामाजिक विघटन और भ्रामक विमर्श जैसी समस्याओं से निपटने के लिए राष्ट्रवाद को मजबूत करना तथा सुरक्षा बलों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करना आवश्यक है। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया है। कार्यक्रम में संजय भाई पटेल, भूपेश चौबे, राम लखन सिंह, श्रवण गौड़, रूबी प्रसाद, तीर्थराज, राम सकल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री शारदा खरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।