फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strategy Formulated to Prevent Water Crisis in 430 Gram Panchayats

Sonebhadra News: 430 ग्राम पंचायतों में न होने पाए पानी का संकट, बनाई गई रणनीति

Thu, 23 Apr 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Strategy Formulated to Prevent Water Crisis in 430 Gram Panchayats
विकास भवन में ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए होती बैठक।- स्रोत जागरूक पाठक
सोनभद्र। विकास भवन में बृहस्पतिवार को सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के समाधान और पानी संकट वाले गांवों में टैंकर से पेयजलापूर्ति की रणनीति बनाई गई। इस दौरान जल निगम की तरफ से 191 ग्राम पंचायतों में हर घर नल के जरिये जलापूर्ति का दावा किया गया। शेष 430 ग्राम पंचायतों में पानी संकट की स्थिति न बनने पाए। निगरानी के लिए डीपीआरओ नमिता शरण को नोडल और एडीपीआरओ राजेश सिंह को कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कहा गया कि जिन गांवों में हर घर नल के जरिए लगातार जलापूर्ति का दावा किया जा रहा है, वहां भी नजर रखें, ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि तपिश चरम पर है। दूर-दराज वाले गांवों में पानी किल्लत की स्थिति बनने की भी शिकायतें मिलने लगी हैं। इसको देखते हुए तत्काल संकट वाले सभी गांवों में टैंकर के जरिए पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। कंट्रोल रूम को लगातार सक्रिय रखने का निर्देश देते कहा कि ग्राम विकास से जुड़े सभी अधिकारी अपने स्तर से भी गांवों में पेयजल की स्थिति पर नजर बनाए रखें। जहां हैंडपंप, सबमर्सिबल की सुविधा हो। उसे तत्काल दुरुस्त करा लें। कहीं से इसे खराब होने की सूचना मिलती है तो तत्काल उसकी मरम्मत कराई जाए। इस मौके पर डीडीओ हेमंत सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, उपायुक्त मनरेगा रवींद्र वीर, एक्सईएन जल निगम अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां-यहां हर घर नल से बताई जा रही नियमित जलापूर्ति
जल निगम की तरफ से बभनी ब्लॉक के 40 ग्राम पंचायतों में से 27, चतरा ब्लाक के 60 ग्राम पंचायतों में से 41, चोपन ब्लॉक के 36 ग्राम पंचायतों में से 18, दुद्धी ब्लाक के 58 ग्राम पंचायतों में से दो, कोन ब्लाक के 31 ग्राम पंचायतों में से दो, म्योरपुर ब्लाक के 72 ग्राम पंचायतों में से 40, नगवां ब्लाक के 48 ग्राम पंचायतों में से 37, राॅबटर्सगंज ब्लाक के 105 ग्राम पंचायतों में से 24 ग्राम पंचायतों में हर घर नल योजना के जरिए नियमित पानी की आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। दुद्धी और घोरावल ऐसे ब्लाक हैं जहां किसी भी गांव में अभी हर घर नाली से पानी नहीं पहुंचा है। सीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्तर से स्थिति पर निगरानी बनाए रखें और जहां पेयजल आपूर्ति की जरूरत हो तत्काल वहां टैंकर से आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जहां कहीं भी हो जल संकट की स्थिति, इन नंबरों पर दें सूचना :
पेयजल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यालय और ब्लाकों के लिए कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया गया है। विकास भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम में 9236397775 पर सूचना-शिकायत दर्ज की जाएगी। चतरा में 7376355015, घोरावल में 8808652849, नगवां में 9236430964, चोपन में 9415416336, करमा में 8423648115, म्योरपुर में 8429566171, दुद्धी में 9336411591, राबटर्सगंज में 9793459576, बभनी में 8810848463, कोन में 8853554953 पर पेयजल संबंधी समस्याओं की जानकारी देकर समाधान पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed