फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Storm blew at 13 kmph, old trees fell, banners and hoardings of shops flew away

Sonebhadra News: 13 किमी प्रति घंटे चली आंधी, पुराने पेड़ गिरे, दुकानों के बैनर-होर्डिंग उड़े

Sun, 13 Apr 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Storm blew at 13 kmph, old trees fell, banners and hoardings of shops flew away
सोनभद्र। चक्रवाती तूफान का असर जिले में रविवार को भी देखा गया। सुबह करीब आठ बजे 13 किमी की रफ्तार से धूल भरी तेज आंधी से वातावरण में अंधेरा छा गया। घरों के ऊपर लगे शेड, छप्पर, बैनर-होर्डिंग उड़ गए। कई जगह पुराने पेड़ भी गिरे। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब एक घंटे बाद व्यवस्था सुचारू हुई। आंधी के बीच जिले के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवाओं से आम की फसलों को काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बदला है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी व बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार को बभनी, म्योरपुर, बीजपुर क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई थी। जबकि शनिवार को आंधी रही। शनिवार को भी देर शाम आंधी और बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया था। रविवार की सुबह आसमान साफ था। धूप खिलने पर लोग जरूरी कामों में लग गए। करीब आठ बजे के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ ही देर में धूल भरी आंधी से चारों तरफ अंधेरा छा गया। घरों पर लगे शेड, छप्पर उड़ने लगे। लोग भागकर उसे सुरक्षित करने में जुटे रहे। इस बीच रॉबर्ट्सगंज के पकरी गांव में पेड़ गिर गया। संयोग रहा कि उस दौरान आसपास कोई नहीं था। पन्नूगंज, चतरा, नगवां सहित अन्य क्षेत्रों में भी आंधी से पेड़ों की डालियां गिर गईं। बिजली निगम ने मौसम का रुख देखते हुए आपूर्ति ठप कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली व्यवस्था बहाल हुई।
विज्ञापन

उधर, अनपरा नगर में सुबह आंधी करीब एक घंटे तक चली। कई के घरों से शेड, छप्पर उड़ गए। दुकानों पर लगे बोर्ड, बैनर-होर्डिंग उड़ गए। हाईवे पर धूल से कुछ देर के लिए यातायात थम गया। ट्रक, मोटर साइकिल, चार पहिया वाहन सुरक्षित जगह रुक गए। अनपरा के बिछड़ी टोला में कुछ बच्चे तेज हवा में पेड़ के नीचे खड़े होकर आम इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ की डाल टूट गई। सभी बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट
तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 35.4 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री पर पहुंचा। अगले एक-दो तक मौसम ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।
बिजली की चमक से चार बच्चे अचेत
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला गौराही में शनिवार की देर शाम बिजली गिरने से चार बच्चे अचेत हो गए। इसमें इंद्रदेव की पुत्री स्नेहा (12), उसकी बहन सुनीता (9), भाई अभिषेक (5) और पड़ोसी हरिप्रकाश की बेटी ममता (5) शामिल हैं। उपचार के बाद सभी की तबीयत सामान्य है।

48 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
बीजपुर। पिपरी से आ रही 33/11केवीए की लाइन में शुक्रवार को आए फाॅल्ट के चलते नधिरा उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत से फाॅल्ट ढूंढकर दुरुस्त किया। रविवार की दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। म्योरपुर एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि जंगल के रास्ते से लाइन गुजरने के कारण दिक्कत आती है। इसका समाधान ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed