{"_id":"94f283d9a70bd9737cb62a1fcbae0826","slug":"stop-wasting-cash-and-jewelry-from-home-burglars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से चोरों ने उड़ाए नकदी और जेवरात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से चोरों ने उड़ाए नकदी और जेवरात
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के हर्षनगर में चोरों ने शुक्रवार की रात आनंद देव पांडेय के बंद पड़े घर को इत्मीनान से खंगाला और 70 हजार रुपये नकदी समेत लाखों का सामान ले उडे़।
शनिवार को लौटे परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
हर्ष नगर के रहने वाले आनंद देव पांडेय पुत्र जटाशंकर देव पांडेय का पैतृक गांव पगिया में है।
होली पर्व पर परिवार के लोग पैतृक गांव गए थे और हर्ष नगर वाले आवास पर ताला बंद कर दिया था। शनिवार की सुबह जब सभी लोग यहां वापस लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है।
घर के अंदर गए तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। इस पर परिवार के लोगों को राबर्ट्सगंज कोतवाली और चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आनंद के मुताबिक चोर उनके घर से कलाई घड़ी, नकद 70 हजार रुपये, जेवरात, कपड़े, लैपटॉप, सेटटाप बाक्स चोरी कर ले गए। पांडेय ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है।