{"_id":"6831acbc0455c63a1a0391ff","slug":"sticks-and-batons-were-used-fiercely-over-a-small-matter-the-young-man-died-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: छोटी से बात पर जमकर चले लाठी-डंडे, युवक की मौत, पुलिस ने हिरासत में लिया, जाने क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: छोटी से बात पर जमकर चले लाठी-डंडे, युवक की मौत, पुलिस ने हिरासत में लिया, जाने क्या है मामला
Sat, 24 May 2025 05:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 24 May 2025 05:02 PM IST
सार
चोपन थाना क्षेत्र के बेलदहा गांव में छोटे बच्चे के काम पर पड़ोसियों ने एतराज जताया और बाद में मारपीट शुरू हो गई। घटना में पिता बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बेलदहा गांव में मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई-भाभी ने युवक को लाठी-डंडे से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। वह फूल के पौधे पर बच्चे द्वारा लघुशंका किए जाने से नाराज थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बेलदहा गांव निवासी श्रीराम के पुत्र राजेंद्र और वीरेंद्र अगल-बगल रहते हैं। शुक्रवार को वीरेंद्र के पुत्र ने राजेंद्र के घर में लगे फूल के पौधे पर लघुशंका कर दिया। यह बात राजेंद्र और उसके घरवालों को नागवार लगी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी विवाद में राजेंद्र, उसकी पत्नी और बेटी ने लाठी-डंडा लेकर वीरेंद्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसकी जमकर पिटाई की। बीच बचाव में आए पिता श्रीराम को भी धक्का दे दिया। किसी तरह वीरेंद्र को उनके चंगुल से छुड़ाया गया। गंभीर हाल में परिजन उसे चोपन सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि मामूली विवाद में बड़े भाई, उसकी पत्नी व बेटी ने मिलकर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रकरण में मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन