फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stepping into India said, now I am safe

भारत में कदम रखकर कहा, अब मैं सुरक्षित

Fri, 04 Mar 2022 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Stepping into India said, now I am safe
अनपरा। ककरी परियोजना कर्मचारी जेपी कुशवाहा के बेटे प्रभात शुक्रवार की सुबह दिल्ली पहुंचे। छह दिनों तक सिर्फ सफर और इंतजार के बीच लगातार युद्ध की चिंता से दिल्ली पहुंच कर उन्हें आजादी मिली। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने मां को फोन कर कहा कि मां मैं दिल्ली पहुंच गया हूं। अब चिंता की कोई बात नहीं है। घर लौटने में अभी उन्हें दो दिन का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए प्रभात वहां युद्ध के दौरान फंस गए थे। ऑपरेशन गंगा के तहत उन्हें स्वदेश आने का मौका मिला। प्रभात ने बताया कि युद्ध की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अन्य साथियों के साथ अपने घर वापसी का टिकट करा लिया था। तब हालातों को देखते हुए लगा कि अभी युद्ध छिड़ने में समय है। इसलिए सभी ने कुछ समय बाद का टिकट कराया था ताकि अपने सभी कार्यों को खत्म कर घर लौट सकें। इस बीच अचानक से शुरू हुई गोलाबारी के बीच सब कार्य अधर में लटक गए। सभी को बंकरों में छुपा दिया गया। सायरन की आवाज और सिग्नल के सहारे सभी को बंकर में जाने और बाहर निकलने की जानकारी दी जाती थी। इसके बाद जब सुुरक्षित होकर हमें बार्डर तक जाने का निर्देश प्राप्त हुआ तो बसों का टोटा हो गया। कई जगह फोन ट्राई करने के बाद एक बस मिली जिससे 54 छात्र बार्डर पर पहुंचे। बार्डर पर देखते ही देखते कुछ घंटों में सैकड़ों की भीड़ हजारों में तब्दील हो गई। हम तो सुरक्षित आ गए हैं लेकिन अब भी वहां फंसे लोगों को जल्द वापस लाने की चिंता बनी हुई है। उनकी मां ने बताया कि सुबह बेटे के भारत में होने की जानकारी से आंखें खुशी से भर गईं। उनकी मां ने सभी बच्चों के सुरक्षित घर लौटने की भी कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed