फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   state government empolyee took our bike procession

राज्यकर्मियों ने निकाला बाइक जुलूस

Tue, 09 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 09 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
state government empolyee took our bike procession
राबर्ट्सगंज में मंगलवार को बाइक जुलूस निकालते राज्य कर्मचारी। अमर उजाला

विज्ञापन
 राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में परियोजना निदेशक कार्यालय से बाइक जुलूस निकाला। जुलूस राबट्र्सगंज के विभिन्न मार्गों से होकर सदर तहसील पर पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने धरना दिया और फिर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। 

विकास भवन से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद केजिलाध्यक्ष सूरजबली सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाला। जुलूस कोषागार, संभागीय परिवहन कार्यालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, भूमि संरक्षण, सेवायोजन कार्यालय, नियत प्राधिकरण आदि कार्यालय से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हक की लड़ाई लड़ने के लिए कर्मचारी तैयार है।
विज्ञापन


उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन में इं. ओपी सिंह, मुस्ताक अहमद, महेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश दूबे, संजय सोनकर, शाजिद अली, ललित दूबे, शिव नारायण सिंह, अवधेश सिंह शैलेंद्र तिवारी, शैलानी, सलाहुद्दीन आदि मौजूद रहे। उधर तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी एलर्ट रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed