फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   start kanhar project

कनहर परियोजना का काम शुरू

Fri, 05 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला सोनभद्र Updated Fri, 05 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
start kanhar project
यूपी की अखिलेश सरकार के 22 सौ करोड़ रुपये बजट आवंटन के बाद
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य शुक्रवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया।

निर्माण कार्य के संभावित विरोध को देखते हुए अमवार फील्ड हास्टल पुलिस छावनी के रूप में तब्दील रहा लेकिन मौके पर कोई विरोध करने नहीं पहुंचा। एसडीएम अभय कुमार पांडेय के मुताबिक निर्माण कार्य बगैर किसी विरोध के शुरू हो गया।
दुद्धी और अमवार संवाददाता के मुताबिक शुक्रवार को सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए एसडीएम की अगुवाई में एक प्लाटून पीएसी, कई थानों की पुलिस और महिला पुलिस अमवार फील्ड हास्टल पर पहुंची।

 प्रशासन को आशंका थी कि कतिपय लोग इस निर्माण कार्य के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए आ सकते हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

कनहर सिंचाई परियोजना के अभियंताओं की देखरेख में कनहर नदी में स्पेलवे (बांध) का निर्माण कार्य शुरू हुआ।
पहले दिन बांध में पानी के बहाव की व्यवस्था के लिए निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

शाम तक पुलिस और पीएसी जवान मौके पर डटे रहे लेकिन कोई भी विरोध करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।
गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी शिवशंकर यादव ने मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर औपचारिक तौर पर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

समझा जा रहा है कि इस बांध के निर्माण से क्षेत्र की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा और क्षेत्रीय लोग रोजगार से  जुड़ सकेंगे। शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान एसडीएम अभय कुमार पांडेय, तहसीलदार दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ देवेश शर्मा, दुद्धी कोतवाल कपिलदेव यादव के साथ ही म्योरपुर और बभनी थाने की भी पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed