फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sri Krishna's Chhathi was celebrated with great pomp at the Bedia Hanuman Temple

Sonebhadra News: बेड़ियां हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी

Fri, 11 Sep 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna's Chhathi was celebrated with great pomp at the Bedia Hanuman Temple
बीजपुर बेड़ियां हनुमान मन्दिर पर श्रीकृष्ण भगवान का महाप्रसाद पाते श्रद्धालु।
बीजपुर। बेड़ियां स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार की रात भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। छठी महोत्सव के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आचार्य अनूप शुक्ला ने भगवान को भोग लगाया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। भंडारे में दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उपेंद्र प्रताप सिंह ने सुमधुर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कीर्तन मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यशवंत सिंह, तारकनाथ दुबे, बिमलेश यादव, नागेंद्र सिंह, पीएन सिंह, शिवधारी गुप्ता, मनीष यादव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed