फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sri Krishna birth anniversary celebrated with great pomp in the Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Tue, 08 Dec 2020 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna birth anniversary celebrated with great pomp in the Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya
बभनी। म्योरपुर ब्लाक के नधीरा ग्रामपंचायत में ब्रह्म बाबा धाम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ सोहर गीत गाया। ज्ञान यज्ञ के जजमान विजेंद्र बहादुर दुबे एवं कमला देवी ने बच्चों में चॉकलेट एवं मिष्ठान बांटा। कृष्ण जन्म पर कथा सुनकर भक्त झूम उठे। कथा वाचक व्यास महाराज ब्रजराज देव पांडे ने देवकी विवाह से प्रारंभ कर भगवान कृष्ण को गोकुल तक पहुंचाने की कथा सुनाने के बाद माता यशोदा के यहां कृष्ण जन्म उत्सव का मनोरम वृत्तांत सुनाया। कथावाचक ने पूतना वध, कृष्ण लीला, यमुना तट पर कालिया नाग का दृष्टांत प्रस्तुत किया। कथा का समापन भगवान कृष्ण की आरती एवं महाप्रसाद से हुआ। यहां रामधनी दुबे, धर्मजीत सेठ, रघुनाथ देव पांडे, सूरज प्रसाद द्विवेदी, नागेंद्र प्रसाद दुबे, विजय दुबे, शिवपूजन सेठ, गौरी शंकर दुबे, कृष्णजी पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed