फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Speed up vaccination to control Kovid

कोविड पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण में लाएं तेजी

Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Speed up vaccination to control Kovid
सोनभद्र। डीएम टीके शिबू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन सुनवाई कक्ष में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण के प्रगति के संबन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कोविड कमांड काल सेंटर से निगरानी समितियों से प्रतिदिन संपर्क कर उन्हें सक्रिय और क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने निगरानी समितियों के सदस्यों के माध्यम से लक्षण वाले व्यक्तियों के संबंध में संबन्धित सीएचसी-पीएचसी के प्रभारियों से संपर्क कर उनकी जांच सुनिश्चित कराएं। संक्रमण से प्रभावित व्यक्तियों को उससे बचाव और सावधानी के संबंध में जानकारी भी दी जाए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान व निगरानी समिति के माध्यम से गांवों में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए। जिन लोगों प्रथम डोज का टीकाकरण करा लिया हो, वह अपने द्वितीय डोज का टीकाकरण निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से करा लें। जो प्रधान शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सफल रहेंगे, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने डीआईओएस को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 से 18 वर्ष तक आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को टीकाकरण शत-प्रतिशत पूर्ण कराने में स्कूलों से सहयोग लें। बीएसए से कहा कि सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सामने दीवाल पर विद्यालय में तैनात होने वाले अध्यापक का नाम, प्रशिक्षण योग्यता व उनके फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लगाए जाएं और विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी कराएं। कोरोना महामारी से बचाव में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम राकेश सिंह, सीएमाओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, डीआईओएस रविशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। पिछले 24 घंटे में 73 नए मरीज मिले हैं। इसमें 43 म्योरपुर ब्लॉक के हैं। इसके अलावा चोपन में नौ, राबर्ट्सगंज में सात, घोरावल और बभनी में तीन-तीन, चतरा में दो मरीज मिले हैं। पीड़ितों में सबसे ज्यादा संख्या 18 से 40 वर्ष की आयु वालों की है। कुल मरीजों में इस आयु के 34 मरीज हैं। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 392 हो गई है। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करते हुए सैंपलिंग कराई जा रही है। उन्हें क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed