फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ??????? ?? ?????Spaniards clash with police, try to jam

सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक, जाम लगाने की कोशिश

Sat, 03 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
??????? ?? ?????Spaniards clash with police, try to jam
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य रामविचार को मतदान से रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस-प्रशासन पर सत्ता पक्ष को लाभान्वित करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाने की भी कोशिश की। बाद में पुलिस-प्रशासन के सख्त होने पर वे शांत हुए।
विज्ञापन

हंगामे का मूल कारण रहा वार्ड से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़ को मतदान से रोकना था। रामविचार गोंड़ 25 जून से लापता थे। पुत्र की तहरीर पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर रामविचार की तलाश कर रही थी। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे रामविचार जैसे ही वोट देने कलेक्ट्रेट पहुंचे, पुलिस ने रोक लिया। पुलिस का कहना था कि नियमानुसार सदस्य को सबसे पहले घरवालों के सुपुर्द किया जाएगा। जो व्यक्ति अपहृत है, वह वोट कैसे दे सकता है। सपा समर्थकों का कहना था कि सदस्य को वोट देने दीजिए, फिर अन्य औपचारिकताएं पूरी कराएं। इसे लेकर काफी देकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस पूछताछ के लिए रामविचार को अपने साथ ले गई। यह देखकर सपाई उग्र हो गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। हाईवे पर चक्काजाम करने का भी प्रयास किया। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई और कुछ देर में ही रामविचार को ले आने पर सपाई शांत हुए। बाद में रामविचार ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed