फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   143 patients treated at the Jan Arogya Mela

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 143 मरीजों का उपचार

Sun, 30 Aug 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
143 patients treated at the Jan Arogya Mela
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीजों का उपचार
सोनभद्र। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 143 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। रॉबर्ट्सगंज, केकराही, खलियारी और सलखन में ये मेले आयोजित हुए। मरीजों को दवाएं वितरित की गईं और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 38 मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित पाए गए। पीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि जांच के बाद मरीजों का उपचार किया गया। केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 मरीजों का परीक्षण हुआ। इनमें उल्टी-दस्त, सर्दी-जुकाम और खुजली के मरीज शामिल थे। पीएचसी प्रभारी डॉ. गुरु प्रसाद ने मच्छरों से बचाव की सलाह दी। खलियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ मरीजों के सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed