फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers submitted a formal complaint protesting against the indecent remarks made about Akhilesh Yadav's daughter.

Sonebhadra News: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर

Fri, 12 Jun 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
SP workers submitted a formal complaint protesting against the indecent remarks made about Akhilesh Yadav's daughter.
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। सोशल मीडिया पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जो सामाजिक सौहार्द और सभ्य समाज की मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन किसी की बहन-बेटी को निशाना बनाकर अपमानित करना कतई स्वीकार्य नहीं है। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की प्रवृत्ति चिंताजनक है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मांग की कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed