फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers protest against inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest against inflation
राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहा पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को महंगाई के विरोध में राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बढ़ती हुई महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कार्यकर्ताओं ने दवा, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल, आटा, चावल, तेल, सब्जी आदि की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

इस दौरान सपा में पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जब जब भाजपा सरकार देश, प्रदेश में बनी है, तब- तब महंगाई बढ़ी है। जनता तीन महीने के लॉकडाउन में परेशान थी। खाना कमाना मुश्किल हो गया था और अब भी जनता आपदा काल से गुजर रही है। कोरोना के भय से लोग बाहर नौकरी करने के लिए नहीं निकल रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मजदूरी काम नहीं मिल रहा है। प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र जिला अति पिछड़ा है। लोग महंगाई से परेशान हैं। सरकार को आम जन की समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा देने में लगी है और पूंजीपति महंगाई बढ़ा मुनाफा कमा रहे हैं। प्रदर्शन में मोती कोल, सुरेश अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, मंदीप पटेल, सोनू यादव, हीरा, उमेश भारती, हाजी मंसूर अहमद, प्रदीप चौहान, जुनैद अंसारी, अनिल विश्वकर्मा, धीरज केसरी, हिफाजत अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed