फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers demonstrated

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Nov 2021 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated
राबर्ट्सगंज में सर्विस लेन सड़क मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर की जर्जर सर्विस लेन और गड्ढायुक्त सड़कों के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज-पिपरी मार्ग पर प्रदर्शन किया। दो दिन में मरम्मत नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। नेतृत्व कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की सरकार का दावा था कि गड्ढा युक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। लेकिन यहां जिला मुख्यालय की सड़कें ही गड्ढामुक्त नहीं हो पा रही है। सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। जर्जर सड़कों की वजह से आये दिन हादसे हो रहे हैं। उसी रास्ते से गुजर रहे जनप्रतिनिधि समस्या को नजरंदाज कर रहे हैं। कहा कि यदि जिले में मुख्यमंत्री का आगमन हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जनता की समस्याओं के लिये सपा कार्यकर्ता जेल जाने तक को तैयार है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की सरकार का हर कार्य योजना कागजों तक सिमट कर रह गया है। जिले में भाजपा व सहयोगी दल के जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख है। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में शीतल सोनी, विजय गुप्ता, मोती कोल, मुन्ना कुशवाहा, हीरा सोनकर, सुरेश पटेल, जुनैद अंसारी, सुदामा खरवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed