फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers demonstrated by planting paddy in pits

Sonebhadra News: गड्ढों में धान रोपकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated by planting paddy in pits
कोन क्षेत्र की बदहाल सड़कों, बिजली संकट, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अधूरी सिंचाई परियोजना जैसे मुद्दों को लेकर बुधवार को सपा ने विरोध दर्ज कराया। कचनरवा बाजार में मुख्य मार्ग पर बने गहरे गड्ढों में धान की रोपाई कर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव और विधानसभा प्रभारी विजय शंकर जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर बाद कचनरवा पहुंचे। नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना शुरू किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई की और कीचड़ से सनी सड़कों पर मार्च किया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि छह-सात वर्षों से सड़कें बदहाल हैं, आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर नहीं हैं, सिंचाई के लिए लाई गई नहर परियोजना अधूरी पड़ी है और बिजली कटौती से जनजीवन त्रस्त है। भाजपा सरकार जनता को सिर्फ झूठे वादों से बहलाने में लगी है।
जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है, कोई सुनवाई नहीं हो रही। सपाइयों ने छह सूत्री मांग पत्र राज्यपाल को संबोधित कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ओबरा को सौंपा।

ज्ञापन में तत्काल सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली, सिंचाई परियोजना को पूरा कराने, बिजली संकट से निजात समेत बुनियादी समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। प्रदर्शन में रमेश यादव, प्रदीप कन्नौजिय, जोखन यादव, मुकेश यादव, दीपू शर्मा, देवेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed