फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP workers demonstrated about the problem of farmers

सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 03 Jan 2021 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated about the problem of farmers
राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कचहरी तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था व्याप्त है। किसानों को भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने डीएम से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सभा में सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि किसानों की आय दो गुना की जाएगी। गेहूं, धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा लेकिन देश व प्रदेश सरकार बनते ही भाजपा अपने वादों से मुकर गई। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के लिये ऐसा अकाला कानून लाया, जिससे किसानों की खुशहाली छीनने का काम किया जा रहा है। पूंजीपति चाहे जितना गेहूं, चावल, प्याज, दाल का भंडारण कर ले। अब उन पर जमाखोरी का मुकदमा दर्ज नहीं होगा। किसान महीनों से धरने पर हैं लेकिन भाजपा सरकार उनकी बातों को सुनने को तैयार नही हैं। प्रमोद यादव ने कहा कि जल्द ही किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिला जाएगा। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, विष्णु भारती ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति तानाशाही का काम कर रही है। धान क्रय केंद्रों पर कई कई दिनों से किसान अपना अनाज लेकर खड़े हैं लेकिन उन्हें नंबर की बात कहकर उनका अनाज नहीं लिया जा रहा है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सरोज पटेल, हिफाजत अली, सुरेश, मुन्ना कुशवाहा, हाजी अली, मोती कोल, दयाशंकर यादव, गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर, दीपक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed