फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP leader's wires are related to Mukhtar and Atiq, investigation started on complaint

UP News: माफिया मुख्तार और अतीक से जुड़े हैं सोनभद्र के सपा नेता के तार, शिकायत पर जांच शुरू

Wed, 03 Aug 2022 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 11:27 PM IST
सार

पिछले दिनों मंडलायुक्त को शिकायती मिली थी कि सोनभद्र के एक सपा नेता ने आदिवासियों की भूमि, वन भूूमि एवं खनन क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेजों के बल पर अकूत कमाई की है। 

विज्ञापन
SP leader's wires are related to Mukhtar and Atiq, investigation started on complaint
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और सपा नेता की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उसके तार माफिया मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से जुड़े होने की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोप है कि अपने प्रभाव के बल पर इस नेता ने वन भूमि और आदिवासियों की जमीन अपने सगे संबंधियों के नाम कराकर खनन पट्टा करा लिया है। डीएम के निर्देश पर ओबरा एसडीएम के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की गई है। बुधवार को टीम जांच में जुटी रही।
विज्ञापन


पिछले दिनों मंडलायुक्त को शिकायती मिली थी कि सोनभद्र के एक सपा नेता ने आदिवासियों की भूमि, वन भूूमि एवं खनन क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेजों के बल पर अकूत कमाई की है। उसके तार माफिया मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, सपा के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति सहित कई अन्य से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नेता ने कैमूर सर्वे एजेंसी के कुछ कर्मियों से मिलीभगत कर अपने परिवार और अन्य लोगों के नाम जमीन करा ली है। बिल्ली-मारकुंडी में वन विभाग की जमीन भी कूटरचना कर अपने सगे संबंधियों के नाम कराकर खनन पट्टा कराया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने डीएम को जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है।

डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर एडीएम सहदेव मिश्रा ने सपा नेता की जांच के लिए ओबरा एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सहायक अभिलेख अधिकारी ओबरा, प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा और खान निरीक्षक खनिज विभाग को नामित किया है। टीम ने बिंदुवार जांच शुरू कर दी है। बुधवार को टीम के सदस्य सपा नेता से जुड़ी पत्रावलियों को खंगाला। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नेता के खिलाफ प्राप्त शिकायती पत्र में अंकित सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed